BP NEWS CG
कवर्धापंडरियापांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

घर में अकेली नाबालिग की संदिग्ध हालात में हत्या, कोठार में मिला शव, गले पर साबर से वार की आशंका

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना अंतर्गत ग्राम खैरवारकला में नाबालिग लड़की की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घर में अकेली रह रही किशोरी की गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतका का शव घर के कोठार में पड़ा मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए बताया कि शव की स्थिति और गले पर निशानों से साबर  वार कर हत्या किए जाने की आशंका है। फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर हर पहलू से जांच की जा रही है। संदेह के आधार पर दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
गांव में वारदात को लेकर दहशत का माहौल है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा। शव का पीएम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की वजह और हथियार की पुष्टि होने की संभावना है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

दो दिनों तक होली के रँग में रंगे दिखे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Bhuvan Patel

कार्यवही का आभाव : किराना दुकान, पान ठेले में बिक रहा धान की बीज , ज़िम्मेदार मौन

Bhuvan Patel

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पंडरिया मंडल अध्यक्ष बने नरेंद्र निर्मलकर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!