BP NEWS CG
Breaking Newsबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट: दो युवाओं को नोटिस, प्रशासन की कड़ी निगरानी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
आदिवासी विकास विभाग बलौदाबाजार से जुड़ी वाटर जग खरीदी मामले में सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री पोस्ट करने पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा दो व्यक्तियों—बलौदाबाजार के यूथ कांग्रेस जिला कोऑर्डिनेटर राजू कुमार और साजा भिलाई (दुर्ग) निवासी डिजिटल क्रिएटर सितम बंजारे—को नोटिस जारी किया गया है।
जांच में पाया गया कि दोनों ने वाटर जग खरीदी को लेकर भ्रामक जानकारी व चित्र अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म (एक्स और फेसबुक) पर साझा किए थे। दोनों से 20 जुलाई को एसडीओपी कार्यालय बलौदाबाजार में तथ्यात्मक जानकारी के साथ उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक सामग्री पोस्ट करने पर निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सरकारी संवेदनहीनता की पोल खुली: कचरे में मिलीं महापुरुषों की तस्वीरों वाली किताबें और कैलेंडर

Bhuvan Patel

भाजपा ने पंडरिया के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष प्रजेश तिवारी को थमाया कारण बताओ नोटिस – सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी पोस्टिंग पर गाज

Bhuvan Patel

नाबालिगों ने दीवार में होल कर की चोरी, पुलिस ने 2 घंटे में तीनों आरोपियों को पकड़ा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!