BP NEWS CG
कवर्धासमाचारसिटी न्यूज़

भोरमदेव व पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं व कांवड़ियों के लिए प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाएं, कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
सावन मास के दूसरे, तीसरे और चौथे सोमवार को भोरमदेव, डोंगरिया व पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं व कांवड़ियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने भोरमदेव मंदिर पहुंचकर पार्किंग, विश्राम, पेयजल, रोशनी, शौचालय व सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए। भोरमदेव मंदिर से एक किमी दूर दो पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। कांवड़ियों के विश्राम के लिए वाटरप्रूफ टेंट, स्वच्छ पेयजल व शौचालय, रात्रि में रोशनी व जनरेटर की सुविधा सुनिश्चित की गई है।
अमरकंटक से पदयात्रा कर आने वाले कांवड़ियों के रुकने के लिए लमनी, खुड़िया सहित पंडरिया, डोंगरिया, खड़ौदा, सिल्हाटी, पोलमी, पोड़ी, बोड़ला, कबीरकुटी, सिंघनपुरी, समनापुरी, अमलीडीह, बरपेलाटोला, रेंगाखार खुर्द व कोड़ार में स्कूल, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन व मंदिर प्रांगणों में ठहरने, पेयजल व शौचालय की समुचित व्यवस्था की गई है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर कांवड़ मार्ग में मेडिकल टीम, प्राथमिक उपचार किट व सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
कलेक्टर ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बदराडीह में रामधुनी कार्यक्रम : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की 27 लाख की घोषणाएँ

Bhuvan Patel

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के गृहग्राम रणवीरपुर में महतारी सदन निर्माण में लापरवाही, कलेक्टर वर्मा ने जताई कड़ी नाराजगी”

Bhuvan Patel

कबीरधाम में स्वास्थ्य विभाग की तबादला सूची से मचा हड़कंप: दलालों की नहीं चली, सिफारिश और आवश्यकता बनी आधार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!