BP NEWS CG
कवर्धासमाचारसिटी न्यूज़

22 जुलाई को कबीरधाम में किसान सत्याग्रह आज, खाद-बीज भुगतान और करणी कृपा स्टील पर कार्रवाई की मांग

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले जिले के लोहारा एसडीएम कार्यालय के समक्ष 22 जुलाई को एक दिवसीय किसान सत्याग्रह होगा। किसानों की 7 सूत्रीय मांगों को लेकर होने वाले इस आंदोलन का नेतृत्व मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे करेंगे। जिला अध्यक्ष महेंद्र कौशिक ने बताया कि सत्याग्रह दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जिसमें किसानों को खाद, बीज, बीमा राशि और गन्ना भुगतान की मांग प्रमुख रहेगी।
मोर्चा ने महासमुंद में करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के खिलाफ 28 फरवरी को हुई किसान ट्रैक्टर रैली पर प्रशासन द्वारा आपातकाल जैसी कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर किसान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व गृह सचिव को ज्ञापन सौंपेंगे।
जिला अध्यक्ष महेंद्र कौशिक, ब्लॉक अध्यक्ष जगदंबिका साहू, ठाकुरराम सिन्हा, सुंदर कौशिक, जगतारण सिंह, शुभकरण साहू, भगत वर्मा, योगेश्वर शर्मा व अजय यादव आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।
महेंद्र कौशिक ने किसानों से बड़ी संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

गांव ,गरीब ,किसान व युवा विरोधी घोटालेबाज कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है- साव

Bhuvan Patel

औचक निरीक्षण: जल बर्बादी पर फटकार, ग्रामीण विकास योजनाओं का लिया जायजा

Bhuvan Patel

रामपुर–सिवनी खुर्द मार्ग पर बोलेरो और बाइक की भिड़ंत, तीन गंभीर घायल – बोलेरो चालक फरार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!