BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

अंतरराज्यीय गांजा तस्करों की चालाकी नाकाम – स्कूटी से पायलटिंग कर बचने की कोशिश नाकाम, 10 किलो गांजा समेत चार जबलपुर के तस्कर गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा
मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध जारी अभियान के तहत कबीरधाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चिल्फी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के चार सदस्यीय गिरोह को धर दबोचा है। ये आरोपी दो स्कूटी के जरिए गांजा तस्करी कर रहे थे। चौंकाने वाली बात यह रही कि एक स्कूटी पायलटिंग कर आगे चल रही थी ताकि रास्ते में किसी भी चेकिंग की सूचना पीछे गांजा ले जा रही गाड़ी को दी जा सके।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना चिल्फी पुलिस ने एनएच-30 पर नाकाबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही सफेद रंग की स्कूटी तेजी से भागने लगी जिसे पीछा कर पकड़ा गया। दूसरी स्कूटी पर सवार दो युवकों को भी पुलिस ने रोका और जांच के दौरान 10.065 किलोग्राम गांजा 5 पैकेट में बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू उर्फ सूरज ठाकुर, राहुल ठाकुर, अंकित पटेल और अमर खरे के रूप में हुई है, जो सभी जबलपुर (मध्यप्रदेश) के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(बी) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई को मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध प्रभावशाली कदम माना जा रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है, ताकि नशा कारोबार की जड़ें पूरी तरह समाप्त की जा सकें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अविनीस कौर को इसरो के वैज्ञानिक पद्मश्री प्रोफ़ेसर वाईएस रंजन ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया।

Bhuvan Patel

“संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह: आकांक्षा हाट मेला का होगा भव्य उद्घाटन, अतिथि चयन में प्रतिनिधित्व को लेकर उठे सवाल”

Bhuvan Patel

गौरकापा शनि मंदिर परिसर में हुआ बोर खनन, शनि जयंती पर श्रद्धालुओं को मिला जल उपहार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!