BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का जनसंपर्क, ग्राम विकास के लिए की घोषणाएं

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम रौचन, हरमो, कटगो, राजपुरा और चिखली का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। अपने जनसंपर्क अभियान में उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई विकास कार्यों की घोषणा की। डोगइटोल में मुरमीकरण के लिए 4 लाख रुपये, दुर्गा मंदिर के पास मंच निर्माण के लिए 4 लाख रुपये और सारंगढ़ में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की गई।
गांव पहुंचने पर श्री शर्मा का ग्रामीणों ने पारंपरिक स्वागत किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 8.47 लाख आवास की मंजूरी मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है।
उन्होंने अधिकारियों को मौके पर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए और कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ तभी सार्थक होगा जब ग्रामीण स्वयं आगे आकर भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सुशासन तिहार से बदली दलदली की तस्वीर: 2,346 में 2,346 आवेदनों का हुआ समाधान

Bhuvan Patel

समय पर नही खुलते आंगनबाड़ी केंद्र , मीनू का पालन नही कुपोषण मुक्त के दावे कागजों पर

Bhuvan Patel

देह व्यापार का जाल : कबीरधाम की छवि पर लग रहा दाग, पुलिस कर रही सख्त कार्रवाई

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!