BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

दिव्यांग सशक्तिकरण की मिसाल: श्यामसुंदर को ट्राइसाइकिल देकर प्रशासन ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता का कदम

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के संकल्प के साथ जिला प्रशासन ने दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में एक संवेदनशील पहल की है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा द्वारा समाज कल्याण विभाग के माध्यम से ग्राम रसेडा निवासी 22 वर्षीय दिव्यांग युवक श्यामसुंदर चंदेल को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।

श्यामसुंदर जन्म से ही दाहिने हाथ और दाहिने पैर की दिव्यांगता से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें दैनिक आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ट्राइसाइकिल मिलने से अब उनकी गतिशीलता बढ़ेगी और वे अपने कार्य स्वयं करने में सक्षम हो सकेंगे। यह सहायता केवल एक साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम है।

कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी जरूरतमंद दिव्यांगजनों का चिन्हांकन कर उन्हें शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जाए।

नई ट्राइसाइकिल पाकर श्यामसुंदर एवं उनके परिवार ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने जीवन में नई राह की शुरुआत बताया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जीर्णशीर्ण : जयंती पर याद आ रहे है पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी के नाम का स्तंभ 

Bhuvan Patel

एक महीना… शून्य कार्रवाई! कलेक्टर की अनुशंसा की उड़ाई जा रही धज्जियाँ

Bhuvan Patel

सिख समाज ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया है – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!