BP NEWS CG
बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

छात्रावास में नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने की घटना पर कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, 9 सदस्य शामिल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कन्या छात्रावास में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत एक नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने की गंभीर घटना पर कांग्रेस पार्टी ने सक्रियता दिखाई है। इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 9 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है, जो पूरे मामले की वस्तुस्थिति की जांच करेगी।
समिति का गठन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश और विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी के नेतृत्व में किया गया है। समिति में विभिन्न क्षेत्रों से सामाजिक और राजनीतिक अनुभव रखने वाली वरिष्ठ महिलाओं को शामिल किया गया है।
जांच समिति के सदस्य इस प्रकार हैं:
  1. श्रीमती सावित्री मंडावी, विधायक – भानुप्रतापपुर (संयोजक)
  2. श्रीमती देवती कर्मा, पूर्व विधायक
  3. श्रीमती नीता रावतीया, महामंत्री – जिला कांग्रेस कमेटी
  4. श्रीमती सरिता चापा सदस्य – जनपद पंचायत
  5. सुश्री गीता कमल, उपाध्यक्ष – जिला महिला कांग्रेस
  6. श्रीमती निर्मला  , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
  7. श्रीमती रेखा कोरम, अध्यक्ष – नगर पंचायत
  8. श्रीमती पद्मिनी कश्यप, पूर्व अध्यक्ष – जनपद पंचायत
  9. श्रीमती अनिता तेलम, पूर्व अध्यक्ष – जनपद पंचायत
जांच समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रभावित छात्रा और उसके परिवार से मिलकर घटना की जानकारी लें और छात्रावास तथा संबंधित ग्राम का दौरा करें। इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों, छात्रावास के अधिकारियों से चर्चा कर वस्तुस्थिति की रिपोर्ट तैयार करें और जल्द से जल्द प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपें।
इस गंभीर और संवेदनशील प्रकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी ने न केवल तत्परता दिखाई है बल्कि महिला प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देते हुए समिति का गठन किया है। यह कदम महिला सुरक्षा और नाबालिग बच्चियों के संरक्षण के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
रिपोर्ट सौंपने के बाद कांग्रेस इस विषय पर आगे की रणनीति तय करेगी और यदि लापरवाही या आपराधिक लक्षण सामने आए, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की जा सकती है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अब तक 2921बेरोजगारों ने युवाओं ने कराया पंजीयन

Bhuvan Patel

सुषमा बघेल बनी जनपद पंचायत कवर्धा अध्यक्ष 

Lomesh Patel

पोलमी स्कूल में प्रवेश के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाकर ABVP ने दिया धरना

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!