BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

“न्याय सबके लिए”: कबीरधाम में नालसा की योजनाओं पर विशेष कार्यशाला, न्याय तक आसान पहुंच की पहल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कबीरधाम द्वारा न्याय की सुलभ उपलब्धता को लेकर विशेष कार्यशाला का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में किया गया। यह कार्यशाला माननीय श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कबीरधाम के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

कार्यक्रम में जिले के समस्त न्यायाधीशों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधियों, पैनल अधिवक्ताओं एवं पैरालीगल वॉलेंटियर्स ने भाग लिया।
कार्यशाला में नालसा की प्रमुख योजनाएं – “आशा”, “संवाद”, “साथी”, “जागृति”, “डॉन” तथा आगामी 01 जुलाई से 90 दिनों तक चलने वाले विशेष अभियान “मध्यस्थता राष्ट्र के लिए” को लेकर गहन प्रशिक्षण एवं जागरूकता सत्र आयोजित किए गए।
माननीय न्यायाधीशों ने प्रतिभागियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समाज के वंचित, शोषित और उपेक्षित वर्गों तक न्याय पहुंचाने के विभिन्न आयामों की व्याख्या की। उन्होंने वर्तमान सामाजिक चुनौतियों पर आधारित केस स्टडी के माध्यम से कानूनी जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया।
न्याय तक पहुंच को सरल एवं सहज बनाने की इस पहल के माध्यम से नालसा के “न्याय सबके लिए” के ध्येय वाक्य को साकार करने की दिशा में जिले में उल्लेखनीय कदम उठाया गया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नपं इंदौरी एवं जनपद पंचायत लोहरा में भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को विधायक भावना बोहरा ने दी बधाई

Bhuvan Patel

प्रेग्नेंट महिला की दर्दनाक मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप; बोड़ला पुलिस कर रही जांच

Bhuvan Patel

जनसेवा की नई मिसाल — कबीरधाम में सशक्त स्वास्थ्य ढांचे के लिए मिली 5 करोड़ की स्वीकृति

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!