BP NEWS CG
कवर्धापंडरियापंडरिया विधायकभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

151 किलोमीटर की आस्था यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर — पंडरिया विधायक भावना बोहरा के साथ कांवड़ यात्रा का पांचवां दिन कल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
‘बोल बम’ के जयघोष और श्रद्धा के भाव से ओतप्रोत 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा अब अपने अंतिम चरण में पहुंच रही है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में चल रही इस विशाल धार्मिक यात्रा का पांचवां और अंतिम दिन कल शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 को उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाएगा।
कल की यात्रा की शुरुआत मोहतरा से होकर पंडरिया नगर आगमन से होगी। इसके बाद कांवड़ यात्री परसवारा मोड़, दशरंगपुर पुतकी, और पुतकी से डोंगरिया तक की पदयात्रा तय करेंगे। यात्रा का अंतिम पड़ाव डोंगरिया महादेव मंदिर होगा, जहां शिवलिंग पर जलाभिषेक कर श्रद्धालु अपनी आस्था समर्पित करेंगे।
यह पवित्र यात्रा माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से प्रारंभ होकर भोरमदेव मंदिर तक श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश लेकर चल रही है। हजारों शिवभक्तों की सहभागिता, भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा और सेवा शिविरों के माध्यम से यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन चुका है।
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और जनसंवाद का भी माध्यम है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगी संस्थाओं का आभार प्रकट किया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

चिकन सेंटर में पैसे के विवाद ने ली जान, ग्राहक ने कर्मचारी को सीढ़ियों से पटका, हुई मौत

Bhuvan Patel

“बालक आश्रम बैरख में सुरक्षा और नियमों के बीच टकराव — महिला प्रधानपाठक के रुकने पर उठे सवाल”

Bhuvan Patel

तीसरी बार अध्यक्ष बने गेंदूराम मरावी, राजस्व पटवारी संघ कबीरधाम का निर्वाचन सफलता पूर्वक संपन्न

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!