BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

“‘घुसपैठियों’ पर पंचायतों में नजर, मंत्रिमंडल विस्तार पर डिप्टी सीएम बोले – छटपटाने की जरूरत नहीं!”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा
छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर गरमाई अटकलों के बीच उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा ही सधा हुआ लेकिन तंज भरा जवाब दिया। उन्होंने कहा, “कुछ न कुछ पद तो खाली होते ही हैं… जब ज़रूरत होगी, मुख्यमंत्री तय करेंगे। अभी मंत्रिमंडल बना है, सब ठीक चल रहा है। इतनी छटपटाहट क्यों? किसी को छटपटाने की जरूरत नहीं।”
लेकिन राजनीतिक बयान से हटकर, गृहमंत्री के तौर पर शर्मा का एक और बड़ा ऐलान चर्चा में है — पंचायत स्तर पर घुसपैठ पर लगाम लगाने के लिए सरकार ‘पलायन पंजी’ या ‘श्रमवीर पंजी’ लाने की तैयारी में है। उन्होंने बताया कि फिलहाल 16 तरह की पंजियां पंचायतों में रखी जाती हैं, अब एक नई पंजी के ज़रिए गांव में पहले से रह रहे लोगों और बाद में आकर बसे लोगों की अलग-अलग सूची बनेगी।
शर्मा ने कहा, “गांवों में भी अब घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है, उन्हें चिन्हित करना जरूरी है।” यानी अब सिर्फ सीमाएं ही नहीं, गांव की चौपालें भी चौकस रहेंगी। पंचायत स्तर पर माइग्रेशन मॉनिटरिंग का यह प्रयोग देश में एक अनोखा मॉडल बन सकता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सड़क सुरक्षा में अनोखी पहल – कबीरधाम पुलिस ने गौ माता को पहनाए रेडियम बेल्ट

Bhuvan Patel

डिजिटल भारत की दिशा में बड़ा कदम : ग्राम पंचायत स्तर पर खुल रहे अटल डिजिटल सुविधा केंद्र बने ग्रामीणों के लिए वरदान

Bhuvan Patel

अनुभवी टीम के साथ दुर्ग शहर का होगा विकास -उपमुख्यमंत्री

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!