BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

मुख्यमंत्री साय ने मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक कर प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
हजारों कांवड़ियों के बीच भक्ति में लीन हुआ भोरमदेव परिसर, गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष
कवर्धा, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और श्री अरुण साव ने सावन माह के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ के प्राचीन, पुरातात्विक, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर में पवित्र सावन मास में सैकड़ों किलो मीटर पदयात्रा कर जलाभिषेक करने आने वाले हजारों कावड़ियों पर हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने हर-हर महादेव और बोलबम के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं और हजारों पदयात्री कावड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए भोरमदेव परिसर में आत्मीयता से मुलाकात की। बाबा भोरमदेव मंदिर परिसर श्रद्धा, भक्ति के अद्भुत दृश्य ने श्रद्धालुओं को उत्साहित किया और पूरा परिसर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंज उठा।
मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष के साथ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, श्री अरुण साव और श्रीमती भावना बोहरा ने भी कावड़ियों का स्वागत अभिनंदन किया। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब मुख्यमंत्री स्वयं श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा के माध्यम से स्वागत कर रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा और श्री साव के साथ भोरमदेव बाबा भगवान शिव जी का दर्शन कर मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया तथा प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में बोल-बम कावड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात कर हाल चाल जाना और मंदिर परिसर में बोल-बम कावड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शिव भक्त कावड़ियो और श्रद्धालुओं से कहा कि आज सावन मास के तीसरे सोमवार को बाबा भोरमदेव की पावन धरती पर आकर शिवभक्तों के साथ जुड़ना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य और गर्व का विषय है। हजारों श्रद्धालु सैकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा कर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने यहां पहुंचे हैं, यह हमारी आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत मिसाल है। यहां पहुंचकर मैं भगवान भोलेनाथ से प्रदेश के सभी लोगो की सुख शांति समृद्धि के लिए कामना किया हूं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अमरकंटक से 151 किलोमीटर पदयात्रा कर भोरमदेव मंदिर में जलाभिषेक करने वाली पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा को भगवा वस्त्र और श्रीफल भेंट की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत भोरमदेव कॉरिडोर विकास के लिए 146 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी गई है। यह परियोजना न सिर्फ मंदिर परिसर का कायाकल्प करेगी, बल्कि आसपास के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को भी जोड़कर एक समग्र आध्यात्मिक अनुभव देगी। इसमें पुरातत्व महत्व के स्थल मड़वा महल, छेरकी महल, रामचुवा से लेकर सरोदा जलाशय तक पर्यटन कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ से अमरकंटक जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मध्यप्रदेश के अनुपपुर में 5 एकड़ भूमि आबंटित की प्रक्रिया जारी है, जहाँ एक भव्य श्रद्धालु के लिए भवन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज हेलीकॉप्टर से भोरमदेव मंदिर में पुष्पवर्षा भी किए है। उन्होंने सावन मास के लिए सभी भक्तजनों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी, सहित जनप्रतिनिधियों ने भी भोरमदेव बाबा भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
सावन के पवित्र माह में भगवान शिव देवों के देव महादेव में पद यात्रियों द्वारा जल अभिषेक की परम्परा सदियों चली आ रही
कवर्धा से 18 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम चौरा में 11 वी शताब्दी का प्राचीन, ऐतिहासिक और पुरातत्व महत्व का स्थल बाबा भोरमदेव का मंदिर है। इस मंदिर में भगवान शिव जी विराजित है। भगवान शिव देवों के देव महादेव में जल अभिषेक की परम्परा सदियों चली आ रही है। हर वर्ष श्रावण माह में कांवरियों द्वारा पदयात्रा कर शिव मंदिरों में जल चढ़ाया जाता है, जिसे कांवड़ यात्रा कहा जाता है। सावन के इस पवित्र माह में कबीरधाम, पड़ोसी जिला मुंगेली, बेमेतरा, खैरागढ़, राजनांदगांव सहित मध्यप्रदेश के अमरकंटक से कावड़िया पदयात्रा कर छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातात्त्विक, धार्मिक एवं पर्यटन महत्व स्थल कबीरधाम जिले बाबा भोरमदेव मंदिर, बूढ़ा महादेव मंदिर और डोंगरिया के प्राचीन जालेश्वर शिवलिंग में जलाभिषेक करने हजारो की संख्या में आते है। श्रावण मास में शिवभक्त मनोवांछित फल प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन कांवरिया दल सहित श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग का विधिवत पूजा अर्चना व जलाभिषेक किया जा रहा है। सावन माह लगते ही कांवरियों का दल मध्यप्रदेश के अमरकंटक से पहाड़ी और पथरिली जंगलों की रास्तों से पदयात्रा कर बाबा भोरमेदव, जलेश्वर महादेव और पंचमुखी बुढ़ामहादेव में जलाभिषेक कर रहे है।

जिले में अमरकंटक से पहाड़ी और पथरिली जंगलों की रास्तों से कबीरधाम जिले में प्रवेश करने वाले सभी कावड़ियों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक से शिवभक्तों द्वारा कांवर में मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर पदयात्रा करते हुए जलाभिषेक कर रहे हैं। अब तक सैकड़ों कांवरियों का दल शहर व ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचकर जलेश्वर महादेव डोंगरिया, पंचमुखी बुढ़ामहादेव तथा भोरमदेव में जलाभिषेक कर चुके है। बोल-बम डोंगरिया स्थित जलेश्वर दादा, छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक पुरातात्विक और जन आस्था के केन्द्र बाबा भोरमदेव और पंचमुखी श्री बूढ़ामहादेव की महिमा करने वाले तीर्थयात्राओं और मानसून माह श्रावण को संदर्भित करता है। कांवरिया मध्यप्रदेश के अमरकंटक से मां नर्मदा से जल लेकर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों से अपने कांवर के साथ खाली पैर और भगवा वस्त्र पहनकर विभिन्न दुर्गम मार्गों से 150 किमी की यात्रा करते हुए डोंगरिया स्थित जलेश्वर महादेव, भोरमदेव बाबा और कवर्धा के पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में भगवान शिव पर जल चढ़ाते है। यात्रा में तीर्थयात्री लगातार “बोल बम“ का नारा लगाते है और उनके नाम की स्तुति करने के लिए भजन गाते हैं।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के पहल पर भोरमदेव से अमरकंटक तक कांवड़ियों के लिए विशेष इंतजाम
पवित्र सावन माह में शिवभक्तों द्वारा अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक की 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा जलाभिषेक किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा के पहल पर इस यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि यात्रा में भक्तगणों को दिक्कत न हो।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के निर्देशानुसार, कांवड़ियों के लिए अनेक स्थानों पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पेट्रोलिंग के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें पुलिस पेट्रोलिंग टीमें और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस की ड्यूटी शामिल है। कांवड़ियों के लिए यात्रा के दौरान ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है। अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था है। भोजन में दाल-भात, सब्जी, मीठा जैसे खीर, पुड़ी और हलवा शामिल हैं। इस व्यवस्था की निगरानी में बोलबम समन्वय समिति और स्थानीय अधिकारी जुटे हुए हैं।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर कांवड़ियों के लिए विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पदयात्रा के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पेट्रोलिंग पार्टियों का गठन किया है। कवर्धा से बेमेतरा हाईवे रोड, कवर्धा से भोरमदेव, बोड़ला-पोड़ी-पंडातराई- पंडरिया और पंडरिया से कुकदूर सरहदी क्षेत्र तक पेट्रोलिंग पार्टियों को तैनात किया गया है। सावन माह के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा की पहल और निर्देशों के तहत कांवड़ियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और ठहरने की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे वे बिना किसी कठिनाई के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

28 मई तक भरे जाएंगे बी.एड, डी.एड, नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के आॅनलाईन आवेदन 17 जून को बी.एड, डी.एड, 24 जून को होगी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा

Bhuvan Patel

कबीरधाम पुलिस का रात्रिकालीन सघन तलाशी अभियान , कवर्धा में बिना दस्तावेज रह रहे 40 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

Bhuvan Patel

सड़क पर बैठी गाय से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल — अस्पताल में भर्ती कर शुरू हुआ उपचार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!