छत्तीसगढ़ के खजुराहो के नाम से प्रसिद्ध तीर्थस्थल भोरमदेव मंदिर में सावन माह के तीसरे सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह जी,उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव,श्री विजय शर्मा और पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने मंदिर में जलाभिषेक करने पधारे कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया जिससे पूरे क्षेत्र में एक अद्भुत और अलौकिक दृश्य देखने को मिला। श्रद्धालुओं पर गेंदे और गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा की गई जिससे उत्साहित सभी शिवभक्तों द्वारा बोल बम के जयकारों और हर-हर महादेव की गूंज से वातावरण शिवमय हो गया।



