BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरव्यापारसमाचारसिटी न्यूज़

“प्रचार की कमी से फीका पड़ा आकांक्षा हाट मेला, महिला समूहों ने प्रस्तुत की आत्मनिर्भरता की झलक”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिला मुख्यालय के पी.जी. कॉलेज डोम परिसर में दिनांक 3 अगस्त से 5 अगस्त 2025 तक “आकांक्षा हाट मेला” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार, विपणन और आत्मनिर्भरता के मंच से जोड़ना था।
कार्यक्रम में जय माँ दुर्गा महिला स्व-सहायता समूह द्वारा स्थापित बॉस शिल्प स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहाँ बांस से बने हस्तशिल्प सामग्रियों को लोगों ने खूब सराहा।
इसी प्रकार कृषक कल्याण समिति, धवाईपानी (बोड़ला) द्वारा लगाए गए कृषि विभाग के स्टाल में कोदो, कुटकी, रागी, टांगनी (मिलेट्स), ज्वार, बाजरा, सुगंधित और शुगर-फ्री चावल के साथ-साथ इनके पोहा जैसे उत्पादों की बिक्री अपेक्षा से कहीं अधिक हुई, जिससे मिलेट्स के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि स्पष्ट नजर आई।
हालांकि, आयोजन की रूपरेखा और उद्देश्य सशक्त थे, लेकिन प्रचार-प्रसार की गंभीर कमी के कारण आम नागरिकों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही। दर्शकों की संख्या और खरीददारी की दृष्टि से यह मेला उस ऊँचाई तक नहीं पहुँच पाया जिसकी उम्मीद आयोजकों और प्रतिभागी महिला समूहों ने की थी।
फिर भी, इस आयोजन ने महिला सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत संदेश दिया। आयोजन के द्वितीय दिवस अपेक्षा कृत भिड़ कम था लेकिन आयोजकों ने भविष्य में बेहतर रणनीति और प्रचार के साथ आयोजन को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“अखिल भारतीय बाघ गणना–2026 की तैयारी तेज: वनमंडल कवर्धा में मास्टर ट्रेनर्स का उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न”

Bhuvan Patel

युवतियों को आवासीय सिलाई प्रशिक्षण दे रहे है पुरुष ट्रेनर , सुरक्षा व्यवस्था नहीं

Bhuvan Patel

कवर्धा में आदिवासी बेटी से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में भारी प्रदर्शन कल , आरोपी का घर तोड़ने की चेतावनी”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!