BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

भीभौंरी स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही और भ्रष्टाचार का गंभीर मामलाआया सामने:प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भीभौंरी में पदस्थ आरएमए मदन सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों द्वारा जिला कलेक्टर को सौंपे गए शिकायती पत्र में बताया गया है कि उक्त कर्मचारी रात्रिकालीन सेवा से लगातार अनुपस्थित रहता है और स्वास्थ्य केंद्र में रहने के बजाय अपने निजी निवास स्थान पर जाकर रात्रि विश्राम करता है।
ग्रामीणों का कहना है कि आरएमए मदन सिंह की यह लापरवाही आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा में बाधा उत्पन्न कर रही है। कई बार देर रात किसी को अचानक तबीयत बिगड़ने पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के बावजूद मरीज को चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिलती, जिससे जान का खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रात्रि में स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ नर्स के भरोसे ही चलता है, जो एक गंभीर स्थिति है। यह स्थिति सरकार की ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की मंशा के खिलाफ है।
गार्डन निर्माण में फर्जी बिल, GST में भी दर्ज कराई गई शिकायत
उक्त स्वास्थ्य केंद्र में हुए गार्डन निर्माण कार्य में भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप है। सरकार द्वारा स्वीकृत राशि से निर्माण कार्य के लिए सामग्री की खरीदी दर्शाते हुए SK कंस्ट्रक्शन नामक फर्म का बिल लगाया गया है।
हालांकि जांच में यह बात सामने आई कि बिल में दिए गए पते पर ऐसी कोई फर्म अस्तित्व में ही नहीं है। स्थानीय लोगों ने जब उक्त पते पर जाकर जानकारी ली तो पता चला कि उस गांव या मोहल्ले में इस नाम की कोई दुकान या कंपनी मौजूद ही नहीं है।

 

की

फर्जी बिल में ईंट की कीमत 12,500 रुपये दर्शाई गई है, जबकि बाजार मूल्य मात्र 8,500 रुपये है। वहीं निर्माण कार्य में प्रयुक्त अन्य सामग्री की लागत भी वास्तविकता से कहीं अधिक दिखाई गई है।
बिल में GST नंबर और पते की विसंगति पाए जाने पर इसकी शिकायत संबंधित GST कार्यालय में भी दर्ज कराई गई है। दो अलग-अलग स्थानों का उल्लेख एक ही बिल में किया गया, जो स्पष्ट रूप से धोखाधड़ी का संकेत देता है।
अभी तक नहीं हुई प्रशासनिक कार्यवाही, ग्रामीणों में आक्रोश
इन तमाम गंभीर आरोपों और अनियमितताओं के बावजूद अब तक किसी भी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि
आरएमए मदन सिंह की रात्रिकालीन अनुपस्थिति की तत्काल जांच की जाए।
गार्डन निर्माण में हुए फर्जी बिलिंग और भ्रष्टाचार की स्वतंत्र जांच कराई जाए।
दोषी कर्मचारी व अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए।
शासन की योजनाओं को पलीता, सरकार की छवि पर दाग
भीमभौंरी स्वास्थ्य केंद्र का यह मामला शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं को सीधे तौर पर ठेंगा दिखाने जैसा है। एक ओर सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ गैर-जिम्मेदार कर्मचारी अपनी लापरवाही और भ्रष्ट आचरण से इस व्यवस्था को ध्वस्त करने पर तुले हैं।
प्रशासन को इस मामले में शीघ्र संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि जनता का विश्वास बना रहे और अन्य संस्थानों को भी सख्त संदेश जाए।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया विधानसभा में पीएम ग्राम सड़क योजना, स्वास्थ्य सुविधाओं और दुर्ग रेंज में नागरिकों के साथ धोखाधड़ी के प्रकरणों का विधानसभा में उठाया मुद्दा

Bhuvan Patel

युवती पर चाकू से जानलेवा हमला,  पुलिस ने 10 घंटे में आरोपी दबोचा

Bhuvan Patel

डी.जे. संचालक के विरुद्ध कार्यवाही , धारा 16 कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!