BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

महज दो घंटे में 223 चालान, पुलिस का सख्त एक्शन मोड!

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मंगलवार 05 अगस्त को सायं 5:00 बजे से रात 7:00 बजे तक जिलेभर में जबरदस्त नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। महज दो घंटे के भीतर ही पुलिस ने 223 लोगों पर यातायात नियम उल्लंघन का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की।
अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले 10 चालकों को पकड़कर उनके वाहन जप्त कर लिए गए, जिन्हें अब न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा शराब, मादक पदार्थ और अन्य अवैध वस्तुओं की तस्करी करने वालों पर भी निगरानी और चेकिंग की गई।

पुलिस ने जिले के 22 प्रमुख स्थानों – गार्डन चौक बलौदाबाजार, साईं मंदिर चौक पलारी, भालूकोना मोड़ लवन, तिल्दा अंडरब्रिज चौक सिमगा, बस स्टैंड गिधौरी, वीर नारायणपुर मोड़ सोनाखान, हथबंद तिगड्डा, बया ग्राम सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में नाकेबंदी की।
चेकिंग के दौरान हर वाहन और व्यक्ति से यात्रा की जानकारी ली गई, जिससे असामाजिक तत्वों की पहचान हो सके।
10 लोग शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े गए, वाहन जब्त।
223 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में चालानी कार्रवाई।
मादक पदार्थ और अन्य अवैध वस्तुओं की तस्करी पर नजर।
22 स्थानों पर लगाया गया नाका, दो घंटे चला विशेष अभियान।
बलौदाबाजार पुलिस का यह तगड़ा एक्शन न सिर्फ यातायात व्यवस्था को सुधारने का संकेत है, बल्कि कानून तोड़ने वालों को साफ संदेश भी है कि अब ढिलाई नहीं, सख्ती होगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अवैध शराब बेचने और पीने वालो पर पुलिस की कार्यवाही, भेजा जेल  

Bhuvan Patel

वनांचल के गौठानों का हाल बेहाल – अशोक साहू

Bhuvan Patel

“अखिल भारतीय बाघ गणना–2026 की तैयारी तेज: वनमंडल कवर्धा में मास्टर ट्रेनर्स का उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!