BP NEWS CG
Breaking Newsअन्यबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

झीरम श्रद्धांजलि दिवस : सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखने की शपथ ली झीरम घाटी में शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने का लिया संकल्प

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा 25 मई 2023। झीरम घाटी नक्सल हिंसा में शहीद जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं सुरक्षा बलों की स्मृति में कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट में सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई। झीरम घाटी में नक्सल हिंसा में शहीद हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखने की शपथ ली तथा निष्ठापूर्वक सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने का संकल्प लिया। छŸासगढ़ राज्य को पुनः शान्ति का टापू बनाने के लिए शपथ ली। इस दौरान सभी ने झीरम घाटी के शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर सुश्री दिप्ती गोते, बोड़ला एसडीएम श्री संदीप ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

एकता, नेतृत्व और सामाजिक सशक्तिकरण का संकल्प ,कबीरधाम जिला साहू संघ का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आज”

Bhuvan Patel

कार्रवाई – सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर गिरी गाज

Bhuvan Patel

चुनावी दंगल का थमा शोरगुल , इंतजार मतदान , विधायक की प्रतिष्ठा दांव पर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!