BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

पीएम आवास में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: रोजगार सहायक बर्खास्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों में लापरवाही बरतना एक रोजगार सहायक को भारी पड़ गया। विकासखंड पलारी की ग्राम पंचायत कुकदा में पदस्थ ग्राम रोजगार सहायक राजेंदर सिंह मार्कण्डेय को पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता के चलते पद से बर्खास्त कर दिया गया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पलारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, मनरेगा के अंतर्गत संचालित पीएम आवास योजना में निरंतर अनियमितता, समयसीमा की अनदेखी और दायित्वों से विमुख रहने जैसे गंभीर आरोपों के आधार पर उक्त कार्रवाई की गई है।
सिविल सेवा संविदा नियुक्ति नियम 2012 की कण्डिका 11(5) के तहत एक माह का वेतन प्रदान कर संविदा सेवा समाप्त कर दी गई है।
जनहित और योजनाओं की पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

गरीबों के हक पर डाका! कवर्धा में सरकारी राशन दुकान से 26 क्विंटल चावल पार, CCTV के निर्देश हवा में

Bhuvan Patel

पुलिस की बड़ी सफलता: नगदी चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, ₹55,000 बरामद”

Bhuvan Patel

गौठान घोटाला को लेकर भाजपा ने छेड़ा चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!