BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

फर्जी अंकतालिका के आधार पर शिक्षक बना चंद्रराम यादव, शिकायतों के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
शिकायतकर्ता ने 15 से अधिक विभागों व अधिकारियों को भेजा ज्ञापन, संभागीय संचालक ने भी माना अंकों में भारी अंतर
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दलदली में पदस्थ शिक्षक चंद्रराम यादव की नियुक्ति पर गहरा संदेह खड़ा हो गया है। आरोप है कि उन्होंने बी.एससी. की अंकसूची में प्राप्त अंकों को बढ़ाकर दर्शाते हुए सरकारी नौकरी हासिल की है। शिकायतकर्ता राजेन्द्र कुमार यादव, ग्राम टुंडुड़ा, तहसील बेरला, ने इस संबंध में एक नहीं बल्कि लगातार 15 से अधिक बार विभिन्न स्तरों पर ज्ञापन सौंपे, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

ये है पूरा मामला
शिकायतकर्ता के अनुसार चंद्रराम यादव ने वर्ष 2001 में शासकीय दुलार राम महाविद्यालय कसडोल से बीएससी (तृतीय वर्ष) की परीक्षा दी थी, जिसमें उन्होंने 1800 में से केवल 880 अंक यानी 48.88% अंक प्राप्त किए थे। लेकिन नियुक्ति के दौरान प्रस्तुत दस्तावेजों में 1210 अंक यानी 67.22% दर्शाए गए, जिससे उन्हें वर्ग-2 शिक्षक के पद पर नियुक्ति मिल गई।
इस फर्जीवाड़े से संबंधित दस्तावेजों की प्रतिलिपि सेवा पुस्तिका (सर्विस बुक) में दर्ज है, और इसकी तुलना में मूल अंक सूची से भारी अंतर सामने आया है।
संभागीय शिक्षा कार्यालय ने पुष्टि की गड़बड़ी
दिनांक 16 मई 2025 को संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग रायपुर ने पत्र क्रमांक 1700/BBZR/2025 के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार को स्पष्ट निर्देश जारी किए कि चंद्रराम यादव द्वारा जमा किए गए अंक प्रमाण पत्रों में भारी विसंगति है। जांच समिति ने पाया कि अंकतालिका की छायाप्रति एवं सेवा पुस्तिका में दर्शाए गए अंक मेल नहीं खाते। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए पुनः समुचित जांच एवं आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।
शिकायतें – तारीखवार दस्तावेजी साक्ष्य
राजेन्द्र यादव द्वारा की गई शिकायतें इस प्रकार दर्ज हैं
08/11/2023 – कलेक्टर बलौदाबाजार को ,
21/11/2023 – जिला शिक्षा अधिकारी और जिला पंचायत बलौदाबाजार को ,
01/02/2024 – शिक्षा मंत्री छ.ग. शासन को ,02/02/2024 – राज्यपाल, शिक्षा सचिव, प्रमुख सचिव शिक्षा को ,19/06/2024 – पुनः कलेक्टर बलौदाबाजार को ,
23/07/2024 – न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (SDM), गिरौदपूरी को
01/08/2024 – छत्तीसगढ़ राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, शिक्षा मंत्री को ,03/10/2024 – संचालक लोक शिक्षण रायपुर और शिक्षा संभागीय कार्यालय रायपुर को , कलेक्टर जन दर्शन में पुनः मंगलवार को 5 अगस्त 2025 को आवेदन दिए है । , शिकायतकर्ता द्वारा सभी आवेदनों में बीएससी अंक सूची और अंतिम चयन सूची की प्रतियां संलग्न की गई हैं।
शिकायतकर्ता का आरोप और मांग
शिकायतकर्ता राजेन्द्र यादव का कहना है कि इस नियुक्ति में शासकीय सेवा नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई है। यदि किसी अभ्यर्थी ने वास्तविक से अधिक अंक प्रस्तुत कर सेवा पाई है, तो यह स्पष्ट रूप से फर्जीवाड़ा है।
शिकायत कर्ता की मांग
. दोषी शिक्षक को तत्काल सेवा से पृथक किया जाए।
संबंधित अधिकारी जिनके माध्यम से नियुक्ति हुई, उन पर भी उत्तरदायित्व तय किया जाए।
. शासन स्तर पर दंडात्मक कार्रवाई कर एक नजीर पेश की जाए, जिससे भविष्य में अन्य मामलों में पारदर्शिता बनी रहे।
शासन की निष्क्रियता पर सवाल
यह गंभीर प्रश्न बन गया है कि जब शिकायतों की संख्या, दस्तावेज़ और जांच प्रतिवेदन स्पष्ट रूप से गड़बड़ी दर्शा रहे हैं, तब अब तक दोषियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? शिकायतकर्ता ने शासन की अनदेखी पर नाराज़गी जताते हुए कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च न्यायालय की शरण लेंगे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पूर्व विधायक के भाई की लाश जंगल में मिली, 23 दिन से थे लापता – हत्या की आशंका, पुलिस पर उठे सवाल

Bhuvan Patel

आईएमए द्वारा शहीदों के सम्मान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 2010 मरीजों हुआ इलाज 

Bhuvan Patel

आजादी के 78 साल बाद भी सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से वंचित बैगा बस्ती – राष्ट्रपति के ‘दत्तक पुत्र’ मूलभूत अधिकारों को तरस रहे

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!