BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कोटवार तक सुरक्षित नहीं: बोडला में ड्यूटी के दौरान कोटवार की पीट-पीटकर हत्या

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
जिले के बोडला विकासखण्ड अंतर्गत एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ गांव की सुरक्षा और प्रशासनिक सूचनाओं का संवाहक माने जाने वाले कोटवार की हत्या कर दी गई। यह घटना प्रशासनिक तंत्र की कानून व्यवस्था पर गम्भीर सवाल खड़े करती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम भीरा के कोटवार नरेंद्र मानिकपुर की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह वीभत्स घटना कल शाम लगभग 6 से 7 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब कोटवार खारिया पंचायत के ग्राम मांदीभाटा किसी कार्य से गया हुआ था। वहीं गांव के ही एक बैगा व्यक्ति से विवाद हो गया, जो जानलेवा मारपीट में बदल गया। हमले में कोटवार की मौके पर ही मौत हो गई।
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान हो गई है और उसे जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों में आक्रोश है कि सरकारी कार्य कर रहे कर्मचारियों की जान भी अब सुरक्षित नहीं है।
स्थानीय लोगों ने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही बताया है। भाजपा शासनकाल में लगातार बढ़ती हिंसक घटनाओं और कमजोर कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष भी हमलावर हो सकता है।
प्रश्न यह उठता है कि जब गांव की सबसे छोटी प्रशासनिक कड़ी कोटवार ही सुरक्षित नहीं है, तो आम ग्रामीण कैसे सुरक्षित रहेंगे ।

Related posts

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा बालाजी सरकार मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल 

Bhuvan Patel

फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र से नौकरी: अजय कुमार देवांगन पर गंभीर आरोप, कार्रवाई अब तक शून्य!

Bhuvan Patel

“मोर गांव मोर पानी अभियान” के तहत जल संरक्षण की बड़ी पहल – 20 जून को गांव-गांव में श्रमदान से बनेंगे सोख्ता गड्ढे”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!