BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ — कैलाश चंद्रवंशी सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, कार से भारी मात्रा में मदिरा जब्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कबीरधाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में मदिरा जब्त की और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल के निर्देशन में, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कवर्धा कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
सूचना मिलते ही घेराबंदी
10 अगस्त को थाना कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि कार क्रमांक CG09 J Q 0989 AURA में अवैध शराब ले जाई जा रही है। निरीक्षक मनीष मिश्रा और उप निरीक्षक रजनीकांत दीवान के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी में निम्नलिखित मदिरा बरामद हुई —
ARISTOCRAT व्हिस्की 10 बोतल (750 मि.ली.)
Zigzag व्हिस्की 1 बोतल (750 मि.ली.)
देशी प्लेन पौवा 40 नग (180 मि.ली.)
हंटर बियर 30 केन (500 मि.ली.)
गिरफ्तार आरोपी
1. कैलाश चंद्रवंशी (32), ग्राम नेवारी गुडा, थाना पिपरिया
2. रॉबिन राय (28), ग्राम हरदी, थाना लालबाग, जिला राजनंदगांव
3. विक्की साहू (22), ग्राम खड़ोदा कला, थाना पोड़ी
4. मंगल चौहान (20), ग्राम नेवारी गुडा, थाना पिपरिया
5. हलधर चंद्रवंशी (30), ग्राम जंगलपुर, थाना पंडातराई
आरोपियों के खिलाफ थाना कवर्धा में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, में 5123 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Bhuvan Patel

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : जुनवानी मंदिर प्रांगण में 40 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे लिये सात फेरे

Bhuvan Patel

चाकू से जानलेवा हमला —  पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे में आरोपी अपचारी बालक हिरासत में

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!