BP NEWS CG
कवर्धासमाचारसिटी न्यूज़

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का बैंक खाते से आधार लिंक अनिवार्य — अप्रैल माह से डीबीटी के माध्यम से हो रहा भुगतान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा जिले में महतारी वंदन योजना के पात्र हितग्राहियों को योजना की राशि का भुगतान उनके आधार लिंक डेबिट/आधार बैंक खाते के माध्यम से किया जा रहा है। हितग्राहियों के पास स्वयं के नाम से आधार लिंक डेबिट/आधार बैंक खाता होना आवश्यक है। अप्रैल 2024 माह से मार्च 2025 तक कुल 13 माह का भुगतान किया जा चुका है। अप्रैल 2025 से शासन द्वारा योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से प्रतिमाह 1000 रुपए की निर्धारित राशि का भुगतान किया जा रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी आनंद तिवारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने हेतु महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। अप्रैल 2025 के भुगतान के लिए आधार लिंक बैंक खाता अनिवार्य कर दिया गया है।
ऐसे हितग्राही जिनका आधार लिंक डेबिट/आधार बैंक खाता नहीं है अथवा आधार इनवैलिड है, उनके खाते में अप्रैल 2025 से भुगतान रोक दिया गया है। पात्र हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द अपने बैंक खाते को आधार और डेबिट/एपीएफसी से लिंक करवाएं, जिससे उन्हें योजना की राशि समय पर मिल सके।
इस योजना के अंतर्गत 21 से 60 वर्ष की सभी पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की सहायता राशि दी जाती है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“अमृत सरोवर बने संविधान दिवस के सामाजिक समरसता केंद्र — मनरेगा मॉडल ने जल संरक्षण व जनभागीदारी की नई मिसाल पेश की”

Bhuvan Patel

कवर्धा में रफ्तार का आतंक: 2 साल के मासूम को पिकअप ने कुचला, मौके पर मौत

Bhuvan Patel

मुख्यमंत्री ने सोगड़ा आश्रम में की पूजा-अर्चना

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!