BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

भोरमदेव विद्यापीठ कोचिंग संस्थान की बड़ी उपलब्धि: पाँच युवाओं का नगर सेना में चयन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल पर संचालित भोरमदेव विद्यापीठ कोचिंग संस्थान ने सफलता की नई मिसाल कायम की है। संस्थान से निःशुल्क कोचिंग प्राप्त करने वाले पाँच युवाओं का नगर सेना (होमगार्ड) में चयन हुआ है। चयनित अभ्यर्थी हैं – प्रतिमा चन्द्रवंशी, चंद्रेश्वर मरावी, विक्रम राजपूत, रिभा निषाद और ताम्रध्वज साहू।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इन युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि साबित करती है कि जिले के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। सही मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर वे किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि कबीरधाम के प्रतिभाशाली युवाओं को बड़े शहरों जैसी कोचिंग सुविधा जिले में ही मिले।
भोरमदेव विद्यापीठ कोचिंग संस्थान की स्थापना इस उद्देश्य से हुई थी कि युवाओं को सीजीपीएससी, सीजी व्यापम सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बाहर न जाना पड़े। यहाँ निःशुल्क और उच्चस्तरीय कोचिंग देकर उन्हें सरकारी सेवाओं में चयन के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
चयनित युवाओं ने इस सफलता का श्रेय उपमुख्यमंत्री और संस्थान को दिया। रिभा निषाद ने कहा कि यदि यह निःशुल्क कोचिंग और मार्गदर्शन न मिला होता, तो उनका सपना अधूरा रह जाता। गाँव से निकलकर नगर सेना में चयन पाना उनके लिए गर्व का क्षण है।
नगर सेना में इन पाँच युवाओं का चयन न केवल उनके परिवारों के लिए, बल्कि पूरे कबीरधाम जिले के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि अन्य युवाओं को भी प्रेरित करेगी कि मेहनत, सही मार्गदर्शन और दृढ़ निश्चय के साथ हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जर्जर : लाखो का शौचालय महीनो में खराब , खुले में शौच करने मजबूर स्कूली बच्चे 

Bhuvan Patel

चार माह से नहीं मिला वेतन: छत्तीसगढ़ के 12 हजार मनरेगा कर्मी आर्थिक संकट में, बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित

Bhuvan Patel

लालपुर नर्सरी के पास अधेड़ की खून से लतपथ मिली लाश, पुलिस जुटी जांच में 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!