BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

रोजगार बढ़ाओ, लापरवाही हटाओ: मनरेगा कार्यों की पंचायतवार कड़ी समीक्षा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत जिले में अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कबीरधाम प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सभी ग्राम पंचायतों में कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर गोपाल वर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विनय कुमार पोयाम के मार्गदर्शन में मनरेगा कार्यों की ग्राम पंचायतवार समीक्षा की जा रही है, ताकि रोजगार सृजन की गति बढ़ाई जा सके और किसी भी स्तर पर लापरवाही को रोका जा सके।

इसी क्रम में जनपद पंचायत बोड़ला अंतर्गत सभी तकनीकी सहायकों एवं ग्राम रोजगार सहायकों की समीक्षा बैठक सहायक परियोजना अधिकारी के.के. साहू एवं सहायक प्रचार-प्रसार अधिकारी मनरेगा विनीत कुमार दास द्वारा आयोजित की गई। बैठक में श्रमिक नियोजन, लक्ष्य के विरुद्ध अर्जित मानव दिवस, अप्रारंभ आजीविका डबरी, मोर गांव मोर पानी योजना अंतर्गत स्वीकृत सोख पिट निर्माण, अपूर्ण कार्यों की स्थिति, ई-केवाईसी प्रगति, लंबित सामग्री भुगतान, सामाजिक अंकेक्षण तथा लंबित मास्टर रोल की पंचायतवार विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी ग्राम पंचायतों में स्वीकृत कार्यों को तत्काल प्रारंभ किया जाए। अधिक से अधिक पंजीकृत ग्रामीणों को रोजगार देने के लिए आवश्यकता अनुसार नए कार्यों की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा गया। जल संरक्षण से जुड़े कार्यों—नाला गाद निकासी, आजीविका डबरी, सामुदायिक डबरी, तालाब गहरीकरण एवं अमृत सरोवर—को प्राथमिकता के साथ शुरू करने के निर्देश दिए गए।

पूर्व सूचना के बावजूद बिना अनुमति बैठक में अनुपस्थित रहे कुछ ग्राम रोजगार सहायकों के विरुद्ध कारण बताओ सूचना जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत बोड़ला को दिए गए। वहीं आवास निर्माण कार्यों में समय पर मास्टर रोल जारी करने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माण कार्यों में प्रगति लाने पर जोर दिया गया।

मनरेगा कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्यों में मशीन उपयोग अथवा अनियमितता की शिकायत मिलने पर जांच उपरांत दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान आजीविका संवर्धन के तहत पशु शेड निर्माण कार्यों का प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें हितग्राही चयन, आवश्यक दस्तावेजीकरण एवं व्यवसाय विस्तार के पहलुओं पर चर्चा की गई।

मनरेगा योजना से ग्रामीणों को मिल रहे लाभ, आजीविका संवर्धन एवं आवास निर्माण से हो रहे सकारात्मक बदलावों का दस्तावेजीकरण करने तथा गुड गवर्नेंस के तहत सभी अभिलेखों का समय पर संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में कार्यक्रम अधिकारी रमेश भास्कर, सभी तकनीकी सहायक, लेखपाल, ग्राम रोजगार सहायक एवं जनपद पंचायत बोड़ला के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

लाखों में बनी “आयुष्मान आरोग्य मंदिर” इमारत बन रही खंडहर — एक साल बाद भी हस्तांतरण नहीं, जंगल और असामाजिक तत्वों का ठिकाना बनी नई बिल्डिंग!

Bhuvan Patel

विकास कार्यों में सुस्ती और अव्यवस्था पर नाराज़ दिखीं विधायक भावना बोहरा, अफसरों को लगाई फटकार

Bhuvan Patel

त्योहारी सीजन में मिठाइयों पर कसी निगरानी: भाटापारा की 4 दुकानों को नोटिस, 2 खाद्य पदार्थ अवमानक पाए गए

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!