BP NEWS CG
अन्य

शनिवार को प्रातःकालीन शाला संचालन बहाल करने की मांग, शिक्षक फेडरेशन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन कबीरधाम के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शनिवार के शाला समय में हाल ही में किए गए बदलाव पर आपत्ति जताते हुए पुराने प्रातःकालीन समय 7:30 से 11:30 बजे की बहाली की मांग की गई।
फेडरेशन ने बताया कि पूर्व में शनिवार को बस्ता रहित और सुरक्षित शनिवार के तहत व्यायाम, योग, खेल, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, कौशल विकास एवं सहशैक्षिक गतिविधियों के लिए सुबह का समय बच्चों के लिए अधिक उपयुक्त था, जिससे सकारात्मक परिणाम मिलते थे। राज्य शासन द्वारा नई समय सारणी में शनिवार को भी अन्य कार्यदिवसों की तरह 10:00 से 4:00 बजे तक शाला संचालन का निर्देश जारी किया गया है, जिससे बच्चों की रुचि और लाभ पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
प्रतिनिधिमंडल में जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, केशलाल साहू, गोपाल राम चंद्राकर, कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष लोकेन्द्र चंद्रवंशी, बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष धरमू कुर्रे, लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मिश्रा, संजय साहू और हितेंद्र सोम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया विधानसभा से कौन होगा कांग्रेस प्रत्याशी  भाजपा प्रत्याशी को लेकर सस्पेंस बरकरार

Bhuvan Patel

भाजपा के लिए कवर्धा आसान नही बावजूद दावेदारों की लंबी कतार

Bhuvan Patel

साल बीज के अवशेष को वनक्षेत्र में आग नहीं लगाने की अपील

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!