BP NEWS CG
क्राइमछत्तीसगढ़बलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

विद्यालय आने वाली छात्राओं को चाकू दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमंदी में पढ़ने के लिए आसपास के गांवों से आने वाली छात्राओं को रास्ते में रोककर धारदार चाकू दिखाकर भयभीत करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना पलारी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ असामाजिक तत्व विद्यालय आने वाली छात्राओं को अशोभनीय शब्दों का प्रयोग कर डराते-धमकाते हैं और चाकू दिखाकर डर का माहौल बनाते हैं। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच प्रारंभ की और आरोपी की पहचान रामेश्वर साहू (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम कोसमंदी के रूप में की।

आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि उसने कई बार छात्राओं को गाली-गलौज किया और चाकू नुमा हथियार दिखाकर धमकाया है। पुलिस ने आरोपी से एक धारदार चाकू भी बरामद किया है। मामले में थाना पलारी में अपराध क्र. 291/2025 धारा 296, 351(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

फूड सेफ्टी सिर्फ त्योहारों तक सीमित: होटल स्वच्छता, गैस सुरक्षा और खानपान की गुणवत्ता पर प्रशासन मौन

Bhuvan Patel

वन विभाग कवर्धा की कार्रवाई – अवैध चराई पर जुर्माना, ₹6,840 वसूला

Bhuvan Patel

कबीरधाम जिले के उचित मूल्य की दुकानों में चावल की हेराफेरी, बीस तारिक की बाद खुलता है दुकान

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!