BP NEWS CG
अन्य

कुकदूर क्षेत्र के ग्रामीणों ने उठाई आवाज, ग्राम पटौहा में शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण रोकने की मांग

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

पंडरिया, जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत लोखन के अंतर्गत आने वाले ग्राम पटौहा में शासकीय भूमि पर हो रहे अवैध मकान निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मेन रोड कुकदूर के पास बिजली ऑफिस के समीप स्थित शासकीय भूमि पर कुछ लोगों द्वारा बिना अनुमति के निर्माण कार्य किया जा रहा है, जो न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सरकारी जमीन पर कब्जे का स्पष्ट उदाहरण है।

इस संबंध में ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पंडरिया को एक लिखित शिकायत सौंपी है। आवेदन में मांग की गई है कि मौके पर तुरंत निरीक्षण कर अवैध कब्जा हटाया जाए और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक न्यायिक कार्यवाही की जाए। शिकायत पत्र में भूखण्ड क्रमांक 63 (क्षेत्रफल 0.7200 हे.) का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि यदि समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो भविष्य में यह मामला गंभीर रूप ले सकता है।

ग्राम लालपुर, ग्राम पटौहा और ग्राम लोखन के सम्मिलित ग्रामीणों ने अपने हस्ताक्षर कर इस मांग का समर्थन किया है। आवेदन में 25 से अधिक ग्रामीणों के हस्ताक्षर मौजूद हैं, जिनमें महेश्वरा, हेमलाल, शांति, गोमती, गंगाराम, सीला, राधा, सुकोला, लोलीबाई, प्रेमा, शांति, नेहरू कुमार सहित अन्य शामिल हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय भूमि पर कब्जा केवल सरकारी संपत्ति का हनन नहीं है, बल्कि यह सार्वजनिक हित और ग्रामीण विकास में भी बाधा उत्पन्न करता है। उन्होंने प्रशासन से अपेक्षा जताई है कि न्याय और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जाए।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जिले के गन्ना किसानों के खाते में इस वर्ष 127.57 करोड रूपए का हुआ भुगतान

Bhuvan Patel

उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर महोबे हुए सम्मानित कबीरधाम “रेडक्रास” को मिला सक्रीय जिला का गौरव सम्मान

Bhuvan Patel

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जिले की दिव्यांग खिलाड़ी छोटी मेहरा को शुभकामनाएं देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कबीरधाम जिले की दिव्यांग खिलाड़ी छोटी मेहरा ने बनया था बड़ा रिकार्ड

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!