BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

वन विभाग की कड़ी कार्रवाई — कोदवा में अतिक्रमणकारियों की झोपड़ी जमींदोज, 1.965 हेक्टेयर वनभूमि मुक्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
वन विभाग कवर्धा ने अवैध कब्ज़ाधारियों पर शिकंजा कसते हुए पंडरिया (पूर्व) परिक्षेत्र अंतर्गत कोदवा परिसर के कक्ष क्रमांक पी.एफ. 522 की 1.965 हेक्टेयर वनभूमि से अतिक्रमण हटाया। कब्ज़े के उद्देश्य से बनाई गई झोपड़ी को मौके पर तोड़ते हुए विभाग ने जमीन को पूर्णतः अतिक्रमण मुक्त कर दिया।
यह कार्रवाई केवल विभागीय अमले की नहीं रही, बल्कि इसमें संयुक्त वन प्रबंधन समिति कोदवा और स्थानीय ग्रामीणों का भी अहम सहयोग रहा। विभाग की टीम ने मौके पर मौजूद रहकर पूरी सख्ती से कार्रवाई को अंजाम दिया।
वन विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जंगल और वनभूमि पर कब्ज़ा करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि पुनः अवैध कब्ज़ा करने की कोशिश हुई तो और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

एकीकृत बाल विकास परियोजना चिल्फी में नियमो की अनदेखी करते हुए किया खरीदी फ्लेक्सी फंड की खरीदी में अनियमितता

Bhuvan Patel

गांधी मैदान में हुआ भव्य होली मिलन समारोह , विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि हुए शामिल

Bhuvan Patel

प्रेम का खूनी जाल: पत्नी ने रचाया षड्यंत्र, प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!