BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

गांजा बिक्री करते 30 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ₹53 हज़ार कीमत का 5.296 किलो गांजा जब्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भाटापारा शहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाका नंबर 01 परशुराम वार्ड स्थित डेली नीड्स की दुकान में दबिश देकर प्रशांत शुक्ला (30 वर्ष) निवासी परशुराम वार्ड को रंगे हाथ गांजा बेचते गिरफ्तार किया।
पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के पास से नीली झिल्ली में भरा 5.296 किलो गांजा (कीमत ₹53,000) तथा एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 453/2025 धारा 20B NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
👉 ज़ब्ती सामग्री :
5.296 किग्रा गांजा, मूल्य ₹53,000
01 मोबाइल
यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस की सख्ती को दर्शाती है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

02 अक्टूबर को जिले के सभी ग्राम पंचायत एवं आश्रित ग्रामो में होगी ग्राम सभा

Bhuvan Patel

छेड़खानी के आरोप में दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

आवास प्लस योजना में अपात्र हितग्राहियों के नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू, 3 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!