BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा में तीजा उत्सव का भव्य समापन – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा व धर्मपत्नी रश्मि शर्मा ने बांटीं खुशियाँ, माताओं-बहनों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा।
छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा की पहल पर तीजा उत्सव का भव्य आयोजन कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम को स्थानीय ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में माताओं-बहनों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि शर्मा ने सभी मंडलों की बहनों के साथ पारंपरिक अंदाज़ में तीजा पर्व मनाया। उन्होंने कहा कि—
“तीजा महिलाओं के जीवन का सबसे प्रिय पर्व है, जो मायके की यादों, परिवार के स्नेह और पति की लंबी आयु की कामना से जुड़ा हुआ है। स्वास्थ्य कारणों से मैं पिछले वर्ष इस उत्सव में शामिल नहीं हो पाई थी, इसलिए इस बार मैंने दोगुना आनंद लिया। सातों मंडलों में जाकर बहनों के बीच नृत्य, गायन, ड्रेस एवं पकवान प्रतियोगिता और जलेबी दौड़ जैसे खेलों का हिस्सा बनना सचमुच अविस्मरणीय अनुभव रहा।”

उत्सव के समापन अवसर पर संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि—
“बहनों-माताओं के इस पर्व की मिठास निराली है। इस बार आप सबकी रश्मि भाभी ने पूरे उत्सव की जिम्मेदारी निभाई और सातों मंडलों में जिस तरह माताओं-बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मुझे हमेशा आप सबका स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद मिलता है, जो मेरे लिए सबसे बड़ा संबल है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद लेकर आए।”

कार्यक्रम में कवर्धा ग्रामीण, भोरमदेव, रेंगाखार, लोहारा, पिपरिया और बोडला सहित सभी मंडलों की बहनों ने पारंपरिक परिधानों और उमंग-उत्साह के साथ सहभागिता की। पूरे आयोजन को महिला कार्यकर्ताओं और स्थानीय बहनों ने मिलकर यादगार बना दिया।
इस भव्य तीजा उत्सव ने न केवल कवर्धा की सांस्कृतिक झलक को प्रदर्शित किया बल्कि सामाजिक एकता और परिवारिक परंपराओं के संरक्षण का भी सशक्त संदेश दिया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भोरमदेव अभ्यारण्य में वन्य प्राणियों की सुरक्षा में वन विभाग की घोर लापरवाही  तस्करो का जलवा

Bhuvan Patel

भोरमदेव अभयारण्य में अभी भी धधक रही आग, हालात बेकाबू – जिम्मेदार कौन

Bhuvan Patel

कबीरधाम को अग्नि सुरक्षा की बड़ी सौगात: दो अत्याधुनिक दमकल वाहन, फोम वेंडर यूनिट पहली बार जिले को मिली

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!