BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों और होटल-ढाबा संचालकों पर कार्रवाई, 35 प्रकरण दर्ज

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंडरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान होटल, लॉज और ढाबों की सघन जांच के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

कार्रवाई में आबकारी अधिनियम के तहत 8 प्रकरण दर्ज किए गए, वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 27 प्रकरण बनाए गए। पुलिस ने साफ किया है कि होटल-ढाबा संचालकों द्वारा अवैध रूप से शराब पिलाने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस विभाग का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और जिले में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जिला पंचायत कबीरधाम का कमान ईश्वरीय साहू और कैलाश चंद्रवंशी पर

Bhuvan Patel

रेंगाखार थाना अंतर्गत गांव में ग्रामीण की हत्या फिर जलाया घर, धमाके से दहला गांव 

Bhuvan Patel

रानीदहरा वॉटरफॉल बना हादसों का गवाह: बाढ़ में बहा युवक, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!