BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पंच परिवर्तन से समाज सुधार एवं राष्ट्र निर्माण का आह्वान – अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल, रानी दुर्गावती चौक, कवर्धा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कबीरधाम जिले के संपर्क विभाग द्वारा प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य झा एवं मुख्य वक्ता सुनील कुलकर्णी, अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख रहे।
संगोष्ठी का शुभारंभ पूजा-अर्चना एवं संगठन के पदाधिकारियों के परिचय से हुआ। मुख्य अतिथि श्री झा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रवाद और सनातन की रक्षा हेतु प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन का कुछ समय अवश्य समर्पित करना चाहिए। उन्होंने संघ कार्यकर्ताओं के निःस्वार्थ सेवा भाव और त्याग की सराहना की।

मुख्य वक्ता श्री सुनील कुलकर्णी ने अपने उद्बोधन में संघ कार्य की सौ वर्षों की यात्रा, समाज विकास में योगदान तथा संगठन की दृढ़ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने पंच परिवर्तन (सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक कर्तव्य बोध) के माध्यम से समाज सुधार और राष्ट्र निर्माण का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता के लिए अस्पृश्यता मिटाकर सभी वर्गों से आत्मीय संबंध स्थापित करना होगा।
कुटुंब प्रबोधन द्वारा परिवार में एकता और संवाद को बढ़ावा देना होगा।
स्वदेशी अपनाकर भोजन, भजन, भूषा, भाषा और भ्रमण में देशज संस्कृति को प्राथमिकता देनी होगी।
पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक का उपयोग कम करना, जल संरक्षण और वृक्षारोपण आवश्यक है।
नागरिक कर्तव्य बोध को जीवन में उतारकर राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में जिला संघचालक श्री दानेश्वर परिहार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सचिव संघ जिला उपाध्यक्ष ने हड़ताल छोड़ कार्य पर हुआ वापस 

Bhuvan Patel

सड़क पर बैठी गाय से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल — अस्पताल में भर्ती कर शुरू हुआ उपचार

Bhuvan Patel

नये पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव ने किया पदभार ग्रहण  पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा कबीरधाम पुलिस कप्तान का चार्ज देकर जिले के वर्तमान हालातों से कराया गया अवगत 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!