BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

जेएनवी उड़ियाकला में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का भव्य आयोजन — सांसद संतोष पांडेय ने छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की दी प्रेरणा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, उड़ियाकला में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस उत्साहपूर्ण और गरिमामय माहौल में मनाया गया। सांसद श्री संतोष पांडेय ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
विद्यालय प्राचार्य श्री नंदकिशोर लांजेवार ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा और चंद्रयान की ऐतिहासिक उपलब्धियों को प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भी अंतरिक्ष विज्ञान पर विचार प्रस्तुत किए।
बैडमिंटन नेशनल गोल्ड मेडल विजेता अदिति साहू का सम्मान कर विद्यालय परिवार ने गौरवान्वित महसूस किया। वरिष्ठ शिक्षक श्री एस. के. मिश्रा ने शैक्षणिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए आभार जताया।
समापन पर सांसद पांडेय ने विद्यालय परिसर का अवलोकन किया, अभिभावकों व विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

हरियाली, शांति और रोमांच का संगम: बारनवापारा अभयारण्य ने यूरोप तक बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

Bhuvan Patel

लाठी से पीटकर भूखे-प्यासे मवेशी हांक रहे थे तस्कर, ग्रामीण ने एक दबोचा — 6 भैंसों की तस्करी का खुलासा

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री के दौरे के दौरान ड्यूटी पर जा रहे पटवारी की मौत, प्रशासनिक प्रोटोकॉल की कमजोरी उजागर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!