BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

तंबाकू नियंत्रण पर सख़्ती – 20 चालान, ग्रामीणों को दी गई कड़ी समझाइश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा
कबीरधाम जिले में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सोमवार को विशेष अभियान चलाया गया। कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम चारभाटा और गोछीया में दुकानों की जांच की गई। इस दौरान कोटपा 2003 की धारा 4 और 6 के उल्लंघन पर 20 चालान काटे गए।
कार्रवाई के साथ ग्रामीणों व दुकानदारों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा पम्पलेट बांटकर जागरूक किया गया। ग्राम गोछीया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जहां विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

अभियान का नेतृत्व औषधि निरीक्षक जितेंद्र पाटीदार और जिला नोडल अधिकारी (एनटीसीपी) डॉ. रोशनी पटेल ने किया। पुलिस विभाग के सहयोग से हुई इस कार्रवाई को आगे भी लगातार जारी रखने की बात सीएमएचओ डॉ. डी.के. तूरे ने कही।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

गोंडवाना पार्टी को झटका, नीलकंठ के नेतृत्व और भूपेश सरकार से प्रभावित होकर सैकड़ों ने थामा कांग्रेस का हाथ

Bhuvan Patel

किसानों के कमाई पर काटा मारी , इन पर कब चलेगा विष्णु का सुदर्शन 

Bhuvan Patel

प्रशासन की तत्परता से जिले में 14 बाल विवाह रोके गए   

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!