BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कलेक्टर-एसपी की संयुक्त बैठक: त्योहारों पर सुरक्षा पुख्ता, अवैध सड़क जाम और सरकारी दफ्तरों में हुड़दंग पर होगी सख्त कार्रवाई

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और आगामी त्योहारों की शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने हेतु कलेक्टर गोपाल वर्मा (IAS) और पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) की संयुक्त अध्यक्षता में आज महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें एएसपी पुष्पेंद्र बघेल व पंकज पटेल, अपर कलेक्टर विनय पोयम, नरेंद्र पैंकरा, संदीप ठाकुर सहित सभी एसडीएम और एसडीओपी उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त, पेट्रोलिंग और सीसीटीवी मॉनिटरिंग बढ़ाई जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने विशेष योजना लागू होगी और आपात स्थितियों से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय में काम करेंगे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखें, अफवाहों पर रोक लगाएँ और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
एसपी धर्मेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार का अवैध सड़क जाम, चक्का जाम या सरकारी कार्यालयों में घुसकर हुड़दंग करने वालों पर संबंधित धाराओं में FIR दर्ज होगी और कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना नागरिकों का अधिकार है, लेकिन कार्यालयीन कार्य में बाधा डालना या सार्वजनिक व्यवस्था भंग करना दंडनीय अपराध माना जाएगा।
कलेक्टर और एसपी ने नागरिकों से अपील की कि वे त्योहारों को भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएँ, अफवाहों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें, ताकि हर नागरिक सुरक्षित और निर्भीक होकर उत्सव मना सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“किसानों की सरकार कांग्रेस, उद्गयोगपतियो की भाजपा सरकार” तय आपको करना है क्या चाहिए : लालजी चंद्रवंशी

Bhuvan Patel

एक सप्ताह में दो सनसनीखेज घटनाएं: पहले बछिया पर चाकू से हमला, अब कोलिहा में गौवंश मृत — धारदार हथियार से कटने के निशान ने क्षेत्र में दहशत फैलाई

Bhuvan Patel

जिला पंचायत कबीरधाम में खिलेगा कमल , भाजपा समर्पित उम्मीदवारों की एकतरफा जीत

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!