BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सफलता – कबीरधाम पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले में आम जनता की शिकायतों और आपराधिक गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” लगातार सफलता की ओर अग्रसर है। इसी कड़ी में 2 सितम्बर 2025 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम डोटोपार में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब बेचने वाले आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर प्राप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी उबारन भारती (उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम डोटोपार) को पकड़ा। आरोपी के पास से ₹2000 कीमत की 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। उसके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में संचालित “समाधान सेल” से अपराधियों की धरपकड़ में लगातार उल्लेखनीय सफलता मिल रही है। इस सेल की मदद से नागरिक आसानी से व्हाट्सएप या कॉल के जरिए शिकायत अथवा सूचना साझा कर सकते हैं, जिससे त्वरित और प्रभावी कार्रवाई संभव हो रही है।
👉 पुलिस ने पुनः अपील की है कि किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792 20392” पर तत्काल दें और सुरक्षित समाज निर्माण में सहयोग करें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र 71 में कांग्रेस और भाजपा किस पर लगाएगी दांव 

Bhuvan Patel

सेमरहा कांड से सबक नहीं, सरोदा डेम हादसे के बाद भी बेखौफ सिस्टम — कबीरधाम में खुलेआम मौत ढो रहे मालवाहक, जिम्मेदार मौन

Bhuvan Patel

नगर सेना कार्यालय बना मौत का मैदान: सस्पेंड जवान ने बाथरूम में लगाई फांसी, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!