BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

समाधान सेल की मदद से कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 03 जुआरी गिरफ्तार 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” लगातार सफल हो रही है। इसी कड़ी में समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने दिनांक 06 सितंबर 2025 को रायपुर रोड आडिटोरियम के पास जुआ खेलते हुए 03 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों से नगदी ₹1500 एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में धारा 13 जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी:
त्रिलोकीनाथ साहू (43 वर्ष), ग्राम भवानीपुर, थाना गिधपुरी
खोभराम साहू (34 वर्ष), ग्राम दशरमा, थाना सिटी कोतवाली
धर्मेंद्र गायकवाड (32 वर्ष), ग्राम लच्छनपुर, चौकी करहीबाजार
“समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर कॉल अथवा व्हाट्सएप के जरिए आमजन सूचना देकर अपराधियों की धरपकड़ में सहयोग कर सकते हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सवारी से भरे पिकअप पलटी, एक की मौत , बारह घायल ,इलाज जारी

Bhuvan Patel

तेंदूपत्ता घोटाला: सुकमा के तत्कालीन DFO अशोक पटेल गिरफ्तार, करोड़ों की हेराफेरी का आरोप

Bhuvan Patel

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 29 जुलाई

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!