BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

जब्त हुई 223 किलो चांदी – दस्तावेज न होने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , कबीरधाम पुलिस ने सोमवार को एमसीपी (मोबाइल चेकिंग पाइंट) के दौरान एक ऐसी कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसने पूरे प्रदेश को चौंका दिया। थाना सहसपुर लोहारा पुलिस ने संदेह के आधार पर रोकी गई वैगनआर कार से 222.784 किलो चांदी के आभूषण जब्त किए, जिसकी बाजार कीमत ढाई करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में की गई।
इस तरह हुआ खुलासा
दिनांक 09.09.2025 को थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा की अगुवाई में पुलिस टीम ने कवर्धा मार्ग पर एमसीपी लगाया था। इसी दौरान संदेह के आधार पर सफेद रंग की वैगनआर कार (क्रमांक CG07 BT 9271) को रोका गया। वाहन में चंदन जैन (निवासी दुर्ग, संचालक – जे.के. ज्वैलर्स, गांधी चौक, दुर्ग) तथा उसके साथी अमित दास मानिकपुरी (निवासी दुर्ग) बैठे मिले।
वाहन की तलाशी लेने पर पीछे सीट और डिक्की से 17 बैग, 2 थैले और 1 प्लास्टिक झिल्ली बरामद हुईं। इनमें भारी मात्रा में चांदी के आभूषण – पायल, अंगूठी, ब्रेसलेट, चैन, बिछिया, चूड़ा, कड़ा, चूड़ी एवं चांदी की सिल्ली रखी पाई गई।
आरोपियों ने मौके पर चांदी का वजन लगभग 190 किलो बताया, लेकिन कोई वैध दस्तावेज अथवा बिल प्रस्तुत नहीं कर सके। जब्त आभूषणों का वजन थाना परिसर में तौला गया, जो 222.784 किलो निकला। इसकी अनुमानित कीमत ₹2,56,20,160 बताई गई। वहीं प्रयुक्त वाहन की कीमत ₹3 लाख आंकी गई।
कानून की जकड़ में आरोपी
दस्तावेज पेश करने में नाकाम रहने पर पुलिस ने धारा 106 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए वाहन और आभूषणों को गवाहों की मौजूदगी में ज़ब्त कर सीलबंद किया। बरामदगी की सूचना आयकर विभाग रायपुर एवं जीएसटी विभाग को भेजी जा रही है।
पुलिस का साफ संदेश
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने कहा
“कबीरधाम जिले में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार, संदिग्ध लेन-देन या कर चोरी से जुड़ी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पुलिस पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगी और दोषियों को कानून के दायरे में लाएगी।”

Related posts

बहू को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले ससुराल पक्ष के तीन सदस्य गिरफ्तार — पति, ससुर और देवर की करतूत आई सामने

Bhuvan Patel

बड़ा फैसला: वनांचल की बेटियों के लिए 2 नई फ्री बसें, अब पंडरिया में 10 बसों से शिक्षा को नई उड़ान

Bhuvan Patel

ओमकार मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर — आधुनिक चिकित्सा का नया आयाम, अब छोटे शहरों में भी मेट्रो सिटी जैसी सुविधाएँ

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!