BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

हरे जंगल पर हमला, जिम्मेदार खामोश पंडरिया उप वन मंडल में सागौन की कटाई बेलगाम, गश्त नदारद

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
उप वन मंडल पंडरिया के पूर्व परिक्षेत्र अंतर्गत मुनगाडीह  गौठान के समीप  सड़क किनारे एक ही स्थान पर चार हरे-भरे सागौन के पेड़ों की लगातार कटाई ने वन सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। स्थिति यह है कि मुख्य सड़क के किनारे खुलेआम सागौन काटे जा रहे हैं, जिससे यह सवाल उठना लाज़मी है कि जब यह हाल सार्वजनिक मार्गों का है, तो बीहड़ और अंदरूनी जंगलों की स्थिति कैसी होगी।

 

उप वन मंडल पंडरिया पहले से ही अवैध लकड़ी कटाई और वन्यजीव शिकार के मामलों को लेकर सुर्खियों में रहा है, लेकिन इसके बावजूद जमीनी स्तर पर नियंत्रण के ठोस संकेत नहीं दिखते। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार नियमित गश्त की भारी कमी है, जिससे लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
सबसे गंभीर तथ्य यह है कि कई अधिकारी-कर्मचारी मुख्यालय में निवास नहीं करते, जिससे निगरानी और त्वरित कार्रवाई केवल फाइलों तक सीमित रह गई है। दूसरी ओर, विभाग अपने मूल उद्देश्य—वन संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा—को पीछे छोड़कर निर्माण कार्यों पर अधिक ध्यान देता नजर आ रहा है, जबकि जंगल लगातार कटते जा रहे हैं।
मुनगाडीह की यह घटना केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे पंडरिया उपवन मंडल की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल है। यदि सड़क किनारे सागौन सुरक्षित नहीं हैं, तो अंदरूनी जंगलों में हरियाली किस हाल में होगी, इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
अब सवाल साफ है—
जब जंगल कट रहा था, तब जिम्मेदार आखिर कर क्या रहे थे ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

घरेलू हिंसा नहीं, सीधी हत्या: पत्नी की गला दबाकर जान लेने वाला पति गिरफ्तार, कबीरधाम पुलिस का सख्त संदेश”

Bhuvan Patel

किसानों की फिरकी लेने वाले पटवारी पर उपमुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन: शिकायत मिलते ही मौके पर निलंबित, तहसील सहसपुर लोहारा में अफसरों में हड़कंप

Bhuvan Patel

सुधांशु बघेल जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 को हर गांव गली में मिल रहा है समर्थन एवंआशीर्वाद

Lomesh Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!