BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

देवसरा गांव में दर्दनाक हादसा – पिकअप ने रौंदी दो महिलाएं, मौके पर मौत, नशे में था चालक

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। पंडरिया थाना क्षेत्र के देवसरा गांव में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गांव आई दो महिलाओं को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रौंद दिया। दुर्घटना में दोनों महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन चालक नशे में धुत था और वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पंडरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
 मुख्य बिंदु:
पिकअप वाहन ने रौंदा, मौके पर दो महिलाओं की मौत
दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने देवशरा गांव आई थीं महिलाएं
नशे की हालत में था वाहन चालक, हादसे के बाद फरार
पंडरिया थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

शिकायतों का तिहार बन गया भाजपा का सुशासन उत्सव” — गौतम शर्मा

Bhuvan Patel

मेडिकल फर्जीवाड़ा के दोषी दीपक ठाकुर के खिलाफ अबतक एफ आई आर नहीं 

Bhuvan Patel

चौदह में आठ जिला पंचायत सदस्य के अधिकृत सूची में कुछ नया तो कुछ पुराने को दिया मौका 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!