BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

उप मुख्यमंत्री ने रक्तदान कर दिया समाज को संदेश, युवाओं से की अधिक से अधिक रक्तदान की अपील

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
जिला चिकित्सालय कवर्धा में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने स्वयं रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि “रक्त की हर बूंद किसी का जीवन बचा सकती है। यह सबसे बड़ा पुण्य और सच्ची मानव सेवा है।” उप मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे रक्तदान को सामाजिक दायित्व समझकर नियमित रूप से इसमें भाग लें, ताकि किसी भी मरीज को रक्त की कमी से परेशानी न हो।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, सदस्य रामकुमार भट्ट, पूर्व अध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी, नीलू राम साहू, गोपाल साहू और कलेक्टर गोपाल वर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक संगठनों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, मातृत्व सेवाएं, एनीमिया मुक्त अभियान और रक्तदान जैसे प्रयास समाज और परिवार को सशक्त बनाने में सहायक
हैं।
संदेश साफ है—रक्तदान जीवन बचाने और सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आशंका ; कबीरधाम में बिहान योजना भारी गड़बड़ी , जांच के बजाए संरक्षण

Bhuvan Patel

शनिवार को भी नामांकन फार्म जमा या खरीदा जा सकता हैं नहीं रहेगा छुट्टी 

Bhuvan Patel

“संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह: आकांक्षा हाट मेला का होगा भव्य उद्घाटन, अतिथि चयन में प्रतिनिधित्व को लेकर उठे सवाल”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!