BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

भावना बोहरा ने 81 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, कहा – ग्रामीण विकास हमारी प्राथमिकता

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया, विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने आज क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में कुल 80 लाख 91 हजार रुपये की लागत से होने वाले अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास एवं जनसुविधाओं का विस्तार भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है।

विधायक भावना बोहरा ने ग्राम गोरखपुर कला में सामुदायिक भवन, सुरजपुरा में नाली, शौचालय एवं भवन, कोसमंदा में भवन, रणवीरपुर में व्यवसायिक परिसर, डोंगरिया और उड़िया खुर्द में सीसी रोड तथा नवघटा में भवन निर्माण जैसे कार्यों का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा, “हमारे देश की आत्मा गाँवों में बसती है। जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है, प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज़ी से विकास हो रहा है। पंडरिया विधानसभा में भी अधोसंरचना और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा रहा है।”
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की डबल इंजन सरकार की गारंटी के तहत सड़कों, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विधायक बोहरा ने भरोसा दिलाया कि इन विकास कार्यों से ग्रामवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा।
इस कार्यक्रम में भाजपा रणवीरपुर मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

चीतल शिकार प्रकरण में बड़ी सफलता: दो फरार शिकारी गिरफ्तार, वन विभाग की सतत कार्रवाई रंग लाई

Bhuvan Patel

पांडातराई में सरकारी शराब दुकान के इर्द-गिर्द अवैध चखना बाजार का बोलबाला, प्रशासन मौन

Bhuvan Patel

शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल की मान्यता रद्द, चार अन्य स्कूलों को कारण बताओ नोटिस

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!