BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए विषेश अतिथि के रूप में मिला यह सम्मान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

जिले के स्वच्छाग्राही श्रीमती गौरकुंवर पटेल नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के समारोह में होगी शामिल

कवर्धा । स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत स्वच्छता तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के सही निपटान करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को जागरूक करने के लिए कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बेंदरची की रहने वाली श्रीमती गौरकुंवर पटेल स्वच्छाग्राही दीदी 26 जनवरी के अवसर पर नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के समारोह में विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित होगी।
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि जिले में स्वच्छता का अलख जगाने के लिए श्रीमती गौरकुंवर पटेल लगातार प्रयासरत रही है। इनके द्वारा आम जनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए इसके महत्व को लोगों तक पहुंचाया गया एवं कचरों के सही निपटान के लिए निरंतर प्रयास किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य से पांच व्यक्तियों को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में विषेश अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है। जिसमें कबीरधाम जिले की श्रीमती गौरकुंवर पटेल भी है। इनके इस पुनीत कार्य का सम्मान समाज को स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश देगा ।

Click BP NEWS CG LOGO for You tube👇

यूट्यूब के लिए बीपी न्यूज सीजी लोगो पर क्लिक करें👇

 

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कल 11 बजे से 

Bhuvan Patel

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्व. दिलीप सिंह जूदेव जी की जयंती पर किया नमन

Bhuvan Patel

महली में शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, बच्चों के लिए भवन निर्माण और साइकिल वितरण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!