BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियासिटी न्यूज़

अन्नपूर्णा चंद्राकर को मिली महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी, कबीरधाम में उत्साह

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

महिला कांग्रेस संगठन में अन्नपूर्णा रामगोपाल चंद्राकर को कबीरधाम जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया है।

अन्नपूर्णा रामगोपाल चंद्राकर ने इस जिम्मेदारी के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, अलका लांबा, भूपेश बघेल, दीपक बैज, संगीता सिन्हा, मोहम्मद अकबर एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल सहित समस्त वरिष्ठ नेताओं के प्रति हृदय से आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगी। महिला कांग्रेस को जिले में मजबूत बनाने के साथ महिलाओं को संगठन से जोड़ना और उनकी समस्याओं को पार्टी के मंच तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। इसके लिए जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं, महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा।

गौरतलब है कि अन्नपूर्णा रामगोपाल चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य भी हैं। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने से अब संगठन में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है। उनके सामने जिले के विभिन्न ब्लॉकों और ग्रामीण क्षेत्रों में महिला कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने तथा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की चुनौती

भी रहेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी के आगमन के पूर्व आदित्य वाहिनी द्वारा निकाली गई आमंत्रण रैली 

Bhuvan Patel

पॉक्सो मामले में कार्रवाई पर सवाल, गिरफ्तारी में देरी का आरोप; पीड़ित परिवार को धमकियां

Bhuvan Patel

रात में खेतों पर धावा, पंपों के पैनल-केबल साफ; 11 चोरियां, दो आरोपी दबोचे

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!