कवर्धा। छत्तीसगढ़ की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। जिले में आयोजित सेवा पखवाड़ा अभियान के दौरान कांग्रेस से जुड़े 52 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूती दी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा और पंडरिया विधायक भावना बोहरा की जनहितैषी कार्यशैली से प्रभावित होकर हुए इस प्रवेश ने भाजपा के बढ़ते जनाधार की पुष्टि की है।



