BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियापांडातराईसिटी न्यूज़

फर्जी संस्था बनाकर आदिवासियों की शोषण करने वाली बिनीता शर्मा गिरफ्तार, 10 साल से थी फरार 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 10 साल से फरार चल रही बिनीता शर्मा को रायपुर पुलिस ने गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपिया अपने पति के साथ मिलकर आदिवासी बच्चों से जबरन घरेलू काम कराने के अपराध में संलिप्त थी. बिनीता शर्मा के पति सतीश शर्मा उर्फ क्षितिज को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी और वर्ष 2022 में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, लेकिन उसकी पत्नी फरार थी, जिसकी पुलिस लगातार तलाश में जुटी थी।

कैसे करती थी आदिवासी बच्चों का शोषण

आरोपी दंपति कबीर नगर फेस-4, रायपुर में रहते थे. दंपति बस्तर मित्र फाउंडेशन के नाम से एक फर्जी संस्था बना रखी थी.

इस फर्जी संस्था की आड़ में उन्होंने जवाहर उत्कर्ष योजना के तहत तीन आदिवासी बच्चों को उच्च शिक्षा के बहाने अपने घर बुलाया, लेकिन शिक्षा दिलाने के बजाय बच्चों से झाड़ू-पोछा, बर्तन धोना, गाड़ी साफ करना, हाथ-पैर दबवाना जैसे घरेलू काम करवाए जाते थे. बच्चों को परिवार से बात करने तक की अनुमति नहीं दी जाती थी.

थाना कबीर नगर में था मामला दर्ज

इस मामले में थाना कबीर नगर में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस टीम ने गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर फरार चल रही बिनीता शर्मा को गिरफ्तार किया. इस ऑपरेशन में नगर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार झा, थाना कबीर नगर के सहायक उप निरीक्षक घनश्याम साहू, महिला आरक्षक शारदा ध्रुव एवं कंचन लता खालको, और आरक्षक राधेश्याम सिंह (ACCU) की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

चेकिंग अभियान : नए साल की जश्न में शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई

Bhuvan Patel

भोरमदेव महोत्सव के दौरान कुर्सी तोड़ने वालों की पुलिस को है तलाश ,जानकारी देने वाले को इनाम की घोषणा

Bhuvan Patel

पुलिस पर भ्रष्टाचार की बड़ी चोट: थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन अटैच, रिश्वतखोरी का खुलासा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!