BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कांग्रेस को बड़ा झटका: कवर्धा में 52 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, सेवा पखवाड़ा बना शक्ति प्रदर्शन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। छत्तीसगढ़ की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। जिले में आयोजित सेवा पखवाड़ा अभियान के दौरान कांग्रेस से जुड़े 52 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूती दी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा और पंडरिया विधायक भावना बोहरा की जनहितैषी कार्यशैली से प्रभावित होकर हुए इस प्रवेश ने भाजपा के बढ़ते जनाधार की पुष्टि की है।

जिले के विश्राम भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े, जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, जनपद पंचायत कवर्धा अध्यक्ष सुषमा गनपत बघेल और वरिष्ठ नेता पंचराम कौशल ने किया।
नए सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार की योजनाओं को गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों के लिए उम्मीद की किरण बताते हुए कहा कि भाजपा ही समाज को विकास की नई दिशा देने में सक्षम है।
भाजपा गमछा पहनाकर हुए स्वागत के बीच डॉ. जांगड़े ने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जो अंतिम पंक्ति तक खड़े व्यक्ति के हित में कार्य करती है। वहीं जिला अध्यक्ष चंद्रवंशी ने स्पष्ट किया कि सेवा पखवाड़ा सिर्फ सदस्यता अभियान नहीं बल्कि समाजसेवा का सशक्त प्रतीक है।
इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ रहे कार्यकर्ताओं की संख्या आने वाले चुनावी परिदृश्य में कांग्रेस की चुनौतियां और भाजपा की संभावनाओं को स्पष्ट करती है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

किसानों के कमाई पर काटा मारी , इन पर कब चलेगा विष्णु का सुदर्शन 

Bhuvan Patel

मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष 6 जुलाई को पंडरिया में करेंगे छात्राओं के लिए नि:शुल्क बस सेवा का शुभारंभ, महिलाओं का होगा सम्मान

Bhuvan Patel

संकल्प से सिद्धि : पंडरिया के बूचीपारा शक्ति केंद्र में भाजपा कार्यशाला आयोजित, तिरंगा यात्रा और वृक्षारोपण के साथ हुआ शुभारंभ

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!