BP NEWS CG
Breaking Newsबलौदा बाजार

मंत्री टंकराम वर्मा ने खुद साइकिल चलाकर दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बलौदाबाजार। “टूर दे बलौदाबाजार साइक्लोथॉन” का शुभारंभ सुबह 7 बजे राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने सोनबरसा वन विहार से हरी झंडी दिखाकर किया। खास बात यह रही कि मंत्री वर्मा ने सिर्फ आयोजन की शुरुआत ही नहीं की, बल्कि स्वयं जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ साइक्लिंग कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया।
भारत माता की जयघोष और भारी उत्साह के बीच साइक्लिस्ट मंजिल की ओर रवाना हुए। इस साइक्लोथॉन का उद्देश्य फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है, साथ ही युवाओं को साइक्लिंग जैसी खेल गतिविधियों के लिए प्रेरित करना भी है।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन, उपाध्यक्ष जितेंद्र महले, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ गणवीर धम्मशील, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
यह आयोजन केवल खेल या स्वास्थ्य तक सीमित नहीं, बल्कि “फिट इंडिया” और “ग्रीन इंडिया” के लक्ष्य को सार्थक करने का सशक्त प्रयास है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

प्री-B.Ed और D.El.Ed परीक्षा संपन्न: 7651 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, उच्च स्तर की व्यवस्था

Bhuvan Patel

विकसित भारत की दिशा में अग्रसर देश, भाजपा कार्यकर्ता बदलाव के वाहक : भावना बोहरा

Bhuvan Patel

पंडरिया में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने की कवायद तेज — विधायक भावना बोहरा ने समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!