BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धा

मानवता और विश्वकल्याण की राह पर—सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन की बोड़ला तहसील स्तरीय बैठक सम्पन्न 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा / बोड़ला , सदगुरु कबीर साहेब के अमर उपदेश “सभी जीवों पर दया करो और मानवता का मार्ग अपनाओ” को आधार बनाकर संचालित सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन (KDV) की बोड़ला तहसील स्तरीय समीक्षा बैठक नगर पंचायत बोड़ला स्थित कबीर आश्रम में सम्पन्न हुई।
यह संगठन केवल कबीरपंथ तक सीमित न रहकर पूरे मानव समाज के सर्वांगीण उत्थान, विश्व शांति और कल्याण की दिशा में सक्रिय है। बैठक में संगठन की गतिविधियों जैसे—निःशुल्क गुरुकुल और आधुनिक शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, गरीबों की मदद, वस्त्र वितरण, सामाजिक जागरूकता और कबीर नवोदय यात्राओं पर विशेष चर्चा हुई।
बैठक में बड़ी संख्या में साधु-संत, ग्रामीणजन और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रमुख अतिथियों में जिला प्रतिनिधि रोशन साहेब, उप-प्रतिनिधि दानीदास साहेब, सलाहकार महंत अमृतदास साहेब, महिला प्रतिनिधि लक्ष्मीन माता, युवा प्रतिनिधि ब्रह्मा साहेब और बोड़ला तहसील प्रतिनिधि मधूर साहेब शामिल रहे।
सभी ने एक स्वर में मिशन के उद्देश्यों को आत्मसात करते हुए समाज में मानवीय गुणों का संचार करने, विश्व शांति और कल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आगे की योजना में राज्य स्तर तक जागरूकता कार्यक्रम और बैठकों का विस्तार करने तथा नवयुवक मंडल और महिला सहयोगियों की अधिक सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
सद्गुरु कबीर साहेब के संदेश “सत्य, अहिंसा, दया और मानव सेवा” को जन-जन तक पहुँचाने की इस पहल ने न केवल कबीरपंथ बल्कि संपूर्ण मानव समाज को एक नई दिशा देने का संकल्प लिया है।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

किसान अब 4 फरवरी तक समर्थन मूल्य में बेच सकते है अपना धान

Bhuvan Patel

छः साल की बच्ची के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, फिर उतारा मौत के घाट

Bhuvan Patel

मुख्यालय से सटे गांव में भी अधूरा “महतारी सदन”, योजनाओं का हाल बेहाल, दूरस्थ अंचलों की हालत का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!