BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुड़दंग, नशेड़ी युवक गिरफ्तार – जेल दाखिल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 सहसपुर लोहारा पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि भीड़भाड़ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हुड़दंग और नशेड़ी तत्वों की खैर नहीं होगी। इसी क्रम में ग्राम छोटुपारा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुड़दंग मचाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, दिनांक 30 सितम्बर की रात लगभग 2 बजे छोटुपारा निवासी दिलीप साहू पिता मनीराम साहू उम्र 29 वर्ष शराब के नशे में सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहे लोगों पर मिट्टी फेंकने और गाली-गलौज कर कार्यक्रम में बाधा डालने लगा। जब ग्रामीणों और पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो आरोपी और उग्र होकर लोगों को धमकाने व मारपीट की नीयत से मरने-मारने पर उतारू हो गया।
स्थिति बिगड़ने की आशंका देखते हुए पुलिस ने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 170/126, 135(3) BNSS के तहत इस्तगाशा तैयार कर एसडीएम न्यायालय पेश किया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने पर आरोपी को जिला जेल कबीरधाम दाखिल कराया गया।
 पुलिस का सख्त संदेश है कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और नशेड़ी तत्वों की जगह अब सीधे जेल में होगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पति पत्नी दोनो मिलकर पिए शराब फिर पति ने पत्नी का सिर पटक कर उतारा मौत के घाट

Bhuvan Patel

कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान मे आयोजित क्षेत्रीय सरस मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ 

Bhuvan Patel

राज्य स्थापना दिवस पर कवर्धा में 2 से 4 नवंबर तक होगा तीन दिवसीय भव्य राज्योत्सव — लोक संस्कृति, कला और संगीत का होगा अनूठा संगम

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!